ग्वालियरlआगरा-मुंबई नेशनल हाईवे (शिवपुरी लिंक रोड) पर एक चीते की मौत का मामला सामने आया है, सड़क पार करते समय चीते को अज्ञात वाहन में कुचल दिया l घाटीगांव सिमरिया मोड़ पर कूनो से दो चीते भागे थे। जंगल से निकलकर जब सड़क पर चीता आया तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। दूसरे चीते की तलाश की जा रही है। घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है l
बताया जा रहा है की घटना की सूचना मिलते ही घाटीगांव थाना पुलिस और वन विभाग के अफसरों ने घटनास्थल को निगरानी में ले लिया है। कूनो के अफसर भी स्पॉट पर पहुंच गए हैं। चीते के शव को कूनो पहुंचाया जा रहा है, जहां एक्सपर्ट्स का पैनल पोस्टमॉर्टम करेगा।
सैटेलाइट कॉलर आईडी से लगातार चीतों पर नजर रखी जा रही थी। जैसे ही सड़क हादसा हुआ अफसरों को सूचना मिल गई है। घटनास्थल पर काफी भीड़ थी, लेकिन वन विभाग के अफसरों ने पुलिस तक को पास नहीं आने दिया। पूरी कार्रवाई वन मृत चीते का नाम KG-4 (मादा) है।
Back to top button