ईको कार व बाइक में भिड़ंत, बाइक सवार की मौत

शहपुरा (भिटोनी) यश भारत । शहपुरा से चरगँवा मालकछार रोड आज शाम 8 बजे शहपुरा थाना इलाके में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। शहपुरा से अपने गांव घर जा रहे शेख आजाद पिता शेख सुराब उम्र 35 वर्ष अपने घर चारगांव थाना स्थित अहमदपुर गांव जा रहा था ।अचानक आई एक ईको कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार शेख आजाद को टक्कर मारते हुए ईको कार खेत में तीन पट्टी खाकर खाई में चली गई इको कर में तीन लोग सवार थे जिसमें एक घायल होकर के वहीं गिर पड़ा बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने ईको कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सड़क पर बिखरे खून की यह त्रासदी लंबे समय तक लोगों के मन को झकझोरती रहेगी।







