मध्य प्रदेशराज्य

खेलते खेलते बहन के सामने 8 वर्षीय बालक कुएं में गिरा : मौत… बुझ गया घर का चिराग

Table of Contents

शहडोल lजिले के गोहपारू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थित है। यहां लफदा गांव में खेलते समय कुएं में गिरने से 8 वर्षीय बालक अर्जुन की मौत हो गई। घटना के वक्त उसकी बड़ी बहन भी वहीं मौजूद थी।

बताया जा रहा है कि बालक अपने घर के पीछे बड़ी बहन और दोस्तों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक कुएं में जा गिरा। भाई को कुएं में गिरता देख बहन ने तुरंत घर की ओर दौड़ लगाई और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बालक को कुएं से निकालने का प्रयास किया। हालांकि, जब तक अर्जुन को बाहर निकाला गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी और उसकी मौत हो चुकी थी।

गोहपारू पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button