जबलपुरमध्य प्रदेश

संस्कारधानी में गीता महोत्सव: जबलपुर में 5100 बच्चों ने पढ़ा गीता पाठ

जिला प्रशासन के अधिकारी और महापौर भी हुए शामिल

जबलपुर,यशभारत। मध्य प्रदेश के साथ ही जबलपुर में भी गीता जयंती पर भव्य गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। शहरभर के करीब 5100 स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक साथ जुटकर श्रीमद्भगवद्गीता का सामूहिक पाठ किया। इस अवसर पर अलग-अलग स्कूलों से आए बच्चों ने गीता के 15वें अध्याय का वाचन कर सामाजिक और आध्यात्मिक संदेश दिया।

011

कार्यक्रम का मुख्य आयोजन मॉडल हाई स्कूल परिसर में किया गया। जहां सुबह से ही बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। मंच पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, नगर निगम की महापौर और कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों की इस अनूठी सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि गीता जीवन के हर क्षेत्र में मार्गदर्शन देने वाला ज्ञानग्रंथ है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना बेहद जरूरी है।

WhatsApp Image 2025 12 01 at 12.22.39

भक्तिमय माहौल

इस कार्यक्रम में शामिल छात्रों ने एक साथ श्लोकों का उच्चारण कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कई विद्यार्थियों ने गीता के श्लोकों का अर्थ और उनके जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव पर भी अपने विचार रखे। महोत्सव में भाग लेने वाले शिक्षकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारी बच्चों के साथ बैठे और पूरे समय वाचन का हिस्सा बने। कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ और भारत माता की जय के नारों के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button