मध्य प्रदेशराज्य

पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा ने भरी  उड़ान : पर्यटन में उत्साह, हेलिकॉप्टर से बांधवगढ़, मैहर और पचमढ़ी पहुंच रहे यात्री

मंडला l पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा के तहत  पहली उड़ान भरी गई। कान्हा नेशनल पार्क के नजदीक स्थित ग्वारा हवाई पट्टी से हेलिकॉप्टर ने बांधवगढ के लिए उड़ान भरी। इस सेवा का फायदा मंडला के यात्रियों ने उठाया। हेलिकॉप्टर से बांधवगढ़, मैहर और पचमढ़ी पहुंच सकेंगे यात्री। यात्रियों ने इस नई सेवा को सुविधाजनक बताया। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर के माध्यम से बाधवगढ़, मैहर और पचमढ़ी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंचना अब आसान हो गया है। यात्रियों ने अन्य लोगों से भी इस सुविधा का फायदा उठाने का आग्रह किया। दरअसल, मंडला में पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा का 20 नवंबर को शुभारंभ हुआ था। इसके माध्यम से यात्रियों को हवाई मार्ग से प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंचने का एक नया विकल्प मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button