मध्य प्रदेशराज्य
राष्ट्रीय खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, कुश्ती के 57 किग्रा में डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के अभिषेक यादव को सिल्वर मेडल”

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स खेलों इंडिया में डॉ हरीसिंह गौर विवि सागर के प्रतिभाशाली रेसलिंग फ्रीस्टाइल के पहलवान अभिषेक यादव ने 57 किग्रा के फाइनल मुकाबले में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर अपने दांव पेंच से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पहलवान से कड़े संघर्ष के बाद अभिषेक यादव 10 -6 अंक से पराजित हुए और कुरुक्षेत्र वि वि के पहलवान ने गोल्डमेडल अपने नाम किया, और अभिषेक को सिल्वर मेडल से संतुष्ट होना पड़ा ।कोच धर्मवीर यादव की फाइनल तक पहुँचने में अहम भूमिका रही।







