जबलपुरमध्य प्रदेश

एक-दो दिन और फिर बढ़ेगी ठंड

मौसम की मिजाज में बनी अस्थिरता

जबलपुर यश भारत। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से जबलपुर समेत मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम की मिजाज में अस्थिरता बनी हुई है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, इस सिस्टम का असर अगले एक-दो दिन तक जारी रहने की संभावना है, जिसके कारण तापमान में गिरावट के साथ ठंड का अहसास बढ़ सकता है।

स्थानीय मौसम कार्यालय के प्रभारी ने बताया कि बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 25 नवंबर को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बनी यह प्रणाली फिलहाल दक्षिण भारत पर अधिक प्रभाव डाल रही है, लेकिन इसका असर धीरे-धीरे प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी दिखाई दे रहा है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, ठंड की वर्तमान स्थिति में अस्थिरता का मुख्य कारण बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र है, जो हवा की दिशा और तापमान पर प्रभाव डाल रहा है। इस कारण अगले दो दिन तक दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव रह सकता है।

स्थानीय लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने स्वास्थ्य और मौसम के अनुसार सावधानी बरतें, विशेषकर वृद्ध और छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के उपाय करें। इसके अलावा, हल्की हवा और बढ़ती ठंड के कारण लोग सुबह और शाम के समय गर्म कपड़ों का प्रयोग करें। मौसम विभाग का अनुमान है कि जैसे ही इस प्रणाली का प्रभाव कम होगा, तब तापमान में और गिरावट आएगी और ठंड का असर और बढ़ सकता है। फिलहाल मौसम में बदलाव का दौर अगले एक-दो दिन तक देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button