भोपालमध्य प्रदेश

इंसानियत शर्मसारः 6 साल की मासूम से हैवानियत, आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित, विरोध में नगर बंद

इंसानियत शर्मसारः 6 साल की मासूम से हैवानियत, आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित, विरोध में नगर बंद

भोपाल, यशभारत। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गौहरगंज थाना क्षेत्र में में 6 साल की मासूम से हैवानियत किया गया। 23 के सलमान ने इस वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के बाद फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।
बीएमओ और डॉक्टर के खिलाफ नारेबाजी
दरअसल घटना गौहरगंज थाना क्षेत्र की है। पीड़िता के मां-बाप मजदूरी करते है। हिंदू संगठनों में रोष व्यक्त करते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी मांग की है अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। रेप पीड़िता मासूम को इलाज के लिए औबेदुल्लागंज शासकीय अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया। 108 की सुविधा नहीं मिलने से हिंदू संगठन ने बीएमओ और डॉक्टर के खिलाफ नारेबाजी की। गोहरगंज थाने में दो दिनों में दो दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए है।
घटना के विरोध में नगर बंद
दोनों ही मामले में लड़के मुस्लिम समुदाय के होने के कारण सकल हिंदू समाज में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं गोहरगंज थाना प्रभारी को हटाने की मांग भी की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में सकल हिंदू समाज सहित हिंदू संगठनों ने एकत्रित होकर न्याय की मांग की। घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने नगर बंद कराया।
रायसेन एसपी ने आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button