भोपालमध्य प्रदेश

पुलिस ने जिला बदर अपराधी को दबोचा

पुलिस ने जिला बदर अपराधी को दबोचा

इस्तमा बाजार से हुई गिरफ्तारी

थाना शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई; आरोपी पर 49 मामले दर्ज

भोपाल, यशभारत। राजधानी के शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को ताजुल मस्जिद के पास इस्तमा बाजार से पकड़ा गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सादाब खान (उम्र-50 वर्ष, निवासी- ऐशबाग, भोपाल) के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सादाब खान को 6 महीने की अवधि के लिए भोपाल और उसके सीमावर्ती पाँच जिलों (विदिशा, सिहोर, राजगढ, नर्मदापुरम, रायसेन) की सीमाओं से निष्कासित किया गया था।थाना शाहजहाँनाबाद पुलिस को 22.11.2025 को सूचना मिली कि यह जिला बदर अपराधी प्रतिबंधित क्षेत्र में इस्तमा बाजार में उपस्थित है। सूचना की तस्दीक करने पर, आरोपी को एक कपड़े की दुकान पर देखा गया। पुलिस को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
49 आपराधिक मामले दर्ज
आरोपी सादाब खान का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भोपाल शहर के विभिन्न थानों में कुल 49 आपराधिक मामले दर्ज हैं।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर, अपराध की रोकथाम और बदमाशों की धरपकड़ हेतु यह कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 14, 15 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत अपराध दर्ज किया गया है, और उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button