माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा विश्व एंटीबायोटिक प्रतिरोध जागरूकता सप्ताह का सफल आयोजन
वर्ष 2025 में इस जागरूकता सप्ताह का थीम है

माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा विश्व एंटीबायोटिक प्रतिरोध जागरूकता सप्ताह का सफल आयोजन
नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा बढ़ते एंटीबायोटिक प्रतिरोध के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु दो दिवसीय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। विश्व स्तर पर यह सप्ताह प्रतिवर्ष 18 से 24 नवम्बर तक मनाया जाता है।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस, विभागाध्यक्ष डॉ. रीति सेठ के नेतृत्व में मेडिकल छात्रों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता तथा नर्सिंग छात्राओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। मेडिकल कॉलेज के डीन सहित अन्य चिकित्सकों ने भी एंटीबायोटिक के विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ ली। यह महत्वपूर्ण कदम भविष्य में बढ़ते प्रतिरोध की रोकथाम में सहायक सिद्ध होगा। संपूर्ण कार्यक्रम का सुचारू संचालन नोडल अधिकारी डॉ. सीमा बिसने द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंतिम दिवस कॉलेज परिसर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें डीन डॉ. नवनीत सक्सेना, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा, असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट डॉ. रिचा शर्माएवं डॉ. कविता सचदेवा , नर्सिंग प्रिंसिपल स्टेला पीटर सहित अनेक चिकित्सकों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
वर्ष 2025 में इस जागरूकता सप्ताह का थीम है
कार्य करें: हमारे वर्तमान की रक्षा करें, हमारे भविष्य को सुरक्षित करें।
इस अवसर पर यह संकल्प भी लिया गया कि बिना किसी योग्य चिकित्सा विशेषज्ञ से परामर्श किए एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग नहीं किया जाएगा







