मध्य प्रदेशराज्य

कार्रवाई : बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध गुमठी व अहातों पर चला बुलडोजर

Table of Contents

दमोह,हटा। हटा थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार को बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। लंबे समय से बस स्टैंड पर लोगों द्वारा गुमठियाँ और अहाते बनाकर जमीनों पर अवैध कब्जा कर व्यापार किया जा रहा था, जिससे आम जनता को आवागमन में परेशानी होती थी और ट्रैफिक व्यवस्था भी लगातार प्रभावित हो रही थी।

हटा थाना प्रभारी टीआई सुधीर बेगी ने बताया कि बस स्टैंड क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। वाहनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न हो रही थी और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए आज पुलिस टीम ने नगर परिषद के साथ मिलकर अवैध गुमठियों एवं अहातों को हटाने की कार्रवाई की।

अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल एवं नगर परिषद टीम मौजूद रही। कई अवैध संरचनाओं को जेसीबी की मदद से हटाया गया। अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इस कार्रवाई से बस स्टैंड क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की उम्मीद की जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में सफाई व व्यवस्था बेहतर होगी। पुलिस ने व्यवसायियों से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार का व्यापार निर्धारित स्थान पर ही करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button