जबलपुरमध्य प्रदेश

गिरफ्तारी के बाद भी खुलेआम घूम रहा सरपंच पति,लोगो में दशहत का माहौल

खितौला के ग्राम झिंगरई का मामला

जबलपुर,यशभारत। 5 नवम्बर को जमीन के विवाद में ग्राम झिंगरई के सरपंच पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गांव में हथियारों से लैस होकर बवाल मचाया था इस हमले में एक महिला को गंभीर छोटे आई थी। जिस पर थाना खितौला में पुलिस ने आरोपी सरपंच पति जितेंद्र पटेल के खिलाफ मामला दर्ज़ किया था। इसके बाद 12 नवम्बर को जितेंद्र पटेल ज़मानत के लिए जिला एवं सत्र न्यायालय पहुंचा जहा से ओमती पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और आरोपी को थाना खितौला स्टाफ को हस्तांतरित किया लेकिन आरोपी को थाना खितौला द्वारा बिना उचित जांच, बिना कारण बताए एवं विना वैधानिक प्रक्रिया पूरी किए छोड़ दिया गया। ये आरोप पीड़ित पक्ष ने एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाए। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई से न केवल पीड़ित पक्ष में असुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है, बल्कि न्याय प्रक्रिया भी प्रभावित होती दिख रही है। पीड़ित पक्ष ने जितेन्द्र पटेल को छोड़े जाने की संपूर्ण परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच कराने और राजनीतिक दबाव में लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्यवाई के संबध में ज्ञापन सौपा।

 

इस मामले में एडिशनल एसपी अंजना तिवारी ने पूरे मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है । 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button