गौर पुलिस चौकी के सामने से बाइक हुई चोरी,वारदात का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
पुलिस की लापरवाही से चोरों के हौसले बुलंद

जबलपुर,यशभारत। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की लापरवाही से चोरो के हौसले बुलंद हो गए है। चोरों में पुलिस का जरा भी खौफ नज़र नही आ रहा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि गौर पुलिस चौकी के चंद कदमो की दूरी पर स्थित एक ऑटो डील की दुकान से चोरो ने बाइक पार कर दी और रफ़ूचक्कर हो गए। बाइक चोरी किये जाने की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
वही बाइक मालिक प्रमोद मिश्रा ने जब गौर चौकी पहुँचकर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवानी चाही तो गौर पुलिस की हीला हवाली साफ देखने को मिली जहा प्रमोद मिश्रा से पुलिस ने महज आवेदन लेकर उसे चलता किया। एक तरफ प्रमोद मिश्रा के द्वारा बाइक चोरी किये जाने का वीडियो भी पुलिस को दिया उसके बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज न करते हुए सिर्फ आवेदन लेकर मामले में गंभीरता नही बरती। पुलिस के इस ढीले रवैया के चलते गौर क्षेत्र में लगातार चोरियों को ग्राफ बढ़ता जा रहा है और चोरों के हौसले दिनों दिन बढ़ते जा रहे है। जिससे लोगो में काफी आक्रोश है।






