7 सटोरिये सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 95 हजार 660 रूपये जप्त
थाना कोतवाली एवं थाना गढ़ा पुलिस की कार्यवाही

जबलपुर,यशभारत। जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली एवं थाना गढ़ा की गठित टीमों द्वारा 7 सटोरियों को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 95 हजार 660 रूपये जप्त किये गये है। कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छोटा फुहारा स्थित बीएसएनएल मैदान में सटोरिये झुंड बनाकर अवैध रूप से सट्टा पट्टी लेख कर रहे हैं, मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देने पर 4 सटोरिये अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से सट्टा पट्टी लिखते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर एक सट्टा लिखने वाले सटोरियो ने अपने नाम संतोष कुमार सोनी,राजेश कोरी राजेश उर्फ बल्लू गुप्ता राजेन्द्र चक्रवर्ती बताये। सटोरिये संतोष कुमार सोनी की तलाशी लेने पर 2 कागजों पर लिखी सट्टा पट्टी जिसमें 13 हजार 58 रूपये का हिसाब लिखा हुआ एवं नगदी 14 हजार 58 रूपये रखे मिला, जिससे सट्टा पट्टी लिखने के संबंध में पूछताछ करने पर सोनू महाराज (तिवारी) निवासी छोटा फुहारा के लिये सट्टा पट्टी लिखना, सट्टा पर्ची लिखने के एवज में सोनू महाराज द्वारा 500 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से देना बताया, पुलिस ने सटोरिया संतोष कुमार सोनी एवं सोनू महाराज (तिवारी) सहित अन्य के खिलाफ पृथक पृथक कार्यवाही की।
इसी तरह थाना प्रभारी गढ़ा प्रसन्न कुमार शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि गंगासागर तालाब किनारे स्ट्रीट लाईट के नीचे बिजली के उजाले में कुछ सटोरिये सट्टा पट्टी लिखकर अवैध लाभ अर्जिक कर रहे हैं, सूचना पर चौकी प्रभारी धनवंतरीनगर दिनेश गौतम एवं उनके हमराह स्टाफ तथा थाना गढ़ा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई घेराबंदी कर सट्टा पट्टी लिख रहे 3 सटोरियों को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर तीनों ने अपने नाम क्रमशः दिनेश विश्वकर्मा, विवेक झारिया,अभिषेक श्रीवास्तव बताये, उक्त सट्टा पट्टी लिखने के संबंध में पूछताछ करने पर तीनों सटोरियोें ने बल्लू केवट निवासी गंगासागर के कहने पर सट्टी लिखना बताये हुये सट्टा पट्टी लिखने के एवज में बल्लू केवट द्वारा प्रतिदिन 400 रूपये के हिसाब से देना बताये, आरोपी दिनेश विश्वकर्मा के कब्जे से 2 नग सट्टा पट्टी तथा नगदी 15 हजार रूपये, विवेक झारिया के कब्जे से 2 सट्टा पट्टी एवं नगदी 10 हजार रूपये तथा अभिषेक श्रीवास्तव के कब्जे से 2 नग सट्टा पट्टी तथा 12 हजारा रूपये जप्त किये गये।






