जबलपुरमध्य प्रदेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जबलपुर में कहा- नेटवर्क नहीं तो कार्यकर्ता छत पर चढ़कर बूथ डिजिटल बनाने में जुटे, कांग्रेस पर कसा तंज

जबलपुर, यशभारत। भाजपा की बूथ विस्तार योजना को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यकताओं के प्रयास की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बूथ विस्तार में बूथ को डिजिटल बनाने के लिए जनजातीय क्षेत्र जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं मिल रहा है वहां कार्यकर्ता छत के ऊपर चढ़कर सिग्नल में जानकारी अपलोड कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि भाजपा में ऐसे देवदुर्लभ कार्यकर्ता है। प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली से जबलपुर पहुंचे। यहां कुछ देर भाजपा के संभागीय कार्यालय में रूकने के बाद वे सीधे कटनी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस के अभियान को लेकर तंज कसते हुए कहा कि वह खुद एक घर तक सीमित हो गयी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से वसंत पंचमी पर बाकी बचे बूथों पर काम करें। प्रदेश के 65 हजार बूथ में 95 फ ीसद बूथ में मैन्युअल बूथ का काम हो गया है। वहीं बड़ी संख्या में बूथ डिजिटल किए हैंं। उन्होंने कहा कई जगह दूर दराज के क्षेत्र जो छूटे हुए है उन्हें भी शामिल किया जाएगा।

कांग्रसे खुद एक घर तक सिमट गयी
कांग्रेस के घर-घर अभियान पर प्रदेश अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस घर-घर अभियान चला रही है और वो खुद एक घर तक सिमट चुकी है। कांग्रेस नेता आरिफ मसूद के गाय की मौत पर प्रदर्शन के मामले में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेता नौटंकी कर रहे हैं। उन्होंने माना कि ऐसी घटना जहां हुई वहां कार्यवाही भी की गई है। उन्होंने आरिफ मसूद जैसे लोगों को देशद्रोही ताकतों के साथ खड़े होने वाला बताया। उन्होंने कहा कि ये देशद्रोही ताकतों के साथ खड़े होकर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते है इन लोगों की बात कोई नहीं मानता है। संभागीय कार्यालय में इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, युवा मोर्चा के योगेंद्र सिंह ठाकुर समेत कई नेता मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu