भोपाल में ‘लव जिहाद’ मामला: दिनेश बनकर हिंदू महिला से दोस्ती, घर में घुसकर किया बलात्कार

भोपाल में ‘लव जिहाद’ मामला: दिनेश बनकर हिंदू महिला से दोस्ती, घर में घुसकर किया बलात्कार
भोपाल,यशभारत । राजधानी में एक बार फिर लव जिहाद से जुड़ा मामला सामने आया है, कोहेफिजा थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने एक मुस्लिम युवक पर खुद को ‘दिनेश’ नामक हिंदू युवक बताकर दोस्ती करने, यौन शोषण करने और फिर सच्चाई उजागर होने पर घर में जबरन घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
दोस्ती और धोखे का जाल
शिकायत के अनुसार, आरोपी बिलाल ने महिला से संपर्क साधते समय अपना नाम दिनेश बताया और खुद को हिंदू दर्शाकर विश्वास जीता। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और फर्जी पहचान के सहारे आरोपी ने महिला के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए। “जब महिला को आरोपी का असली नाम बिलाल और उसका धर्म पता चला, तो उसने तुरंत रिश्ता तोड़ लिया और दूरी बना ली।”
घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म
रिश्ता टूटने से नाराज बिलाल ने पीड़िता का पीछा नहीं छोड़ा। आरोप है कि वह जबरन महिला के घर में घुसा और एक बार फिर दुष्कर्म किया। पीड़िता को जान से मारने की धमकियां भी दी गईं, जिससे वह डर और परेशानी में आ गई।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, तलाश जारी
थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बाताया कि पीड़ित महिला ने कोहेफिजा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी बिलाल के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, घर में घुसकर मारपीट और लव जिहाद से जुड़ी संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी गिरफ्तार नही हुआ है। पुलिस की टीम मामले की जांच कर आरोपी की चलाश में जूटी है।







