जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

स्टेमफील्ड इंटरनेशनल स्कूल की टीम दुबई में CBSE की प्रथम अंतरराष्ट्रीय कॉफ्रेंस 2025 में शामिल

600 से अधिक सीबीएसई स्कूलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया,

स्टेमफील्ड इंटरनेशनल स्कूल की टीम दुबई में CBSE की प्रथम अंतरराष्ट्रीय कॉफ्रेंस 2025 में शामिल

ezgif 199bfece43daba

 

दुबई, यशभारत । शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और भविष्य उन्मुख शिक्षण पद्धति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित सीबीएसई की प्रथम अंतरराष्ट्रीय कॉफ्रेंस 2025 में जबलपुर के स्टेमफील्ड इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने सक्रिय भागीदारी दर्ज की। इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में स्कूल के संस्थापक श्री पार्व जयसवाल एवं श्रीमती सुप्रिया जयसवाल, विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती मनमीत कौल कोहली तथा आशीष कुमावत ने स्टेमफील्ड का प्रतिनिधित्व किया।

1762245206 WhatsApp Image 2025 11 04 at 12.19.14 PM

 

कॉफ्रेंस का मुख्य फोकस नई शिक्षा नीति (NEP) एवं कौशल शिक्षा (Skill Education) के समावेश पर था, ताकि विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की आवश्यकताओं और भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार किया जा सके। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के रूप में प्रसिद्ध समाजसेविका श्रीमती सुधा मूर्ति, सीबीएसई के निदेशक
राहुल धीरज साहू, सीबीएसई के चेयरमैन सिंह, डारेक्टर सीबीएसई आरओ दुबई रामशंकर तथा सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज उपस्थित रहे। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत और जीसीसी (GCC) क्षेत्र के 600 से अधिक सीबीएसई स्कूलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिससे यह आयोजन शिक्षा के क्षेत्र

1762245224 WhatsApp Image 2025 11 04 at 12.19.17 PM (1)

में एक ऐतिहासिक कदम साबित हुआ। स्टेमफील्ड इंटरनेशनल स्कूल, जबलपुर को इस बात पर गर्व है कि उसने दो वर्ष पहले ही अपने विद्यालय में एक्सपेरिएंशियल लर्निंग लैब (E&periential Learning Lab) की स्थापना की थी वही दिशा जिसमें अब सीबीएसई पूरे देश के स्कूलों को आगे बढ़ाने का आह्वान कर रहा है। यह उपलब्धि विद्यालय के दूरदर्शी संस्थापकों पर्व जयसवाल और श्रीमती सुप्रिया जयसवाल की नवोन्मेषी सोच और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है, जिन्होंने जबलपुर के बच्चों को कौशल आधारित, प्रायोगिक और भविष्यमुखी शिक्षा से जोड़ने का एक मजबूत मंच प्रदान किया है।

1762245238 WhatsApp Image 2025 11 04 at 12.19.16 PM

 

स्टेमफील्ड की यह भागीदारी न केवल जबलपुर बल्कि सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है, जो यह दर्शाती है कि शिक्षा में नवाचार, कौशल विकास और वैश्विक दृष्टिकोण के क्षेत्र में यह विद्यालय निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button