देश

प्रकाश पर्व : नगर संकीर्तन यात्रा में पंज प्यारों ने दिया धर्म की रक्षा और सद्भाव का संदेश, भव्य शोभायात्रा में जगह जगह पुष्पवर्षा, हीरागंज में विधायक संदीप जायसवाल ने किया स्वागत

कटनी, यशभारत। कार्तिक पूर्णिमा को जन्मे गुरुनानक देव जी की जयंती को गुरुपर्व और प्रकाशोत्सव के रूप में मनाया जाता है। पूरी दुनिया को भाईचारे का संदेश देने वाले गुरूनानक देवजी ने सिक्ख धर्म की स्थापना की। गुरुनानक देव के प्रकाश उत्सव पर आज स्थानीय बरही रोड स्थित गुरुद्वारे से भव्य संकीर्तन जन जागरण यात्रा निकाली जा रही है। संकीर्तन नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजर रहा है। नगर कीर्तन में गतका पार्टी पंजाब से आए कलाकारों द्वारा शहनाई एवं ढोल धमाकों के बीच करतब दिखाए जा रहे है। पंज प्यारों के पीछे फूलों से सजे रथ पर गुरुग्रंथ  साहिब की झांकी शोभायमान है। पानी की बौछार के साथ महिलाएं अन्य श्रद्धालुओ द्वारा मार्ग में झाड़ू बुहारकर रास्ता साफ किया जा रहा है। पंज प्यारों की अगुवाई में निकला नगर संकीर्तन  शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए देर शाम तक पुनः गुरूद्वारा पहुँचेगा।
नगर कीर्तन में सामाजिक बंधुओं के साथ स्कूली बच्चों ने भाग लिया। गुरुनानक देव की पालकी व पंज प्यारों का जगह-जगह स्वागत किया गया। पूरे रास्ते तोरण द्वार लगाए गए। गुरुद्वारे में शब्द गायन हुआ। नगर कीर्तन में संगत ने रास्ते भर कीर्तन किया। जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई। महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर नगर कीर्तन में भाग लिया। बच्चों द्वारा श्री गुरु नानक देव जी की जीवनी, कविता पाठ, शब्द कीर्तन, गायन सहित अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। हीरागंज में क्षेत्रीय विधायक संदीप जायसवाल ने संकीर्तन व गुरुग्रँथ साहब का स्वागत किया । इस दौरान विधायक श्री जयसवाल ने कहा सिख समाज ने उत्साह के साथ प्रकाशोत्सव मनाते हुए नगर कीर्तन यात्रा निकाली। इस दौरान गुरुद्वारा प्रमुख गुरुचरण सिंह खुराना, तेजपाल भाटिया, अवतार सिंह टुटेजा बाबु हरजीत सिंग खुराना जसप्रीत सिंग लाम्बा, संतोख सिंह भट्टी, जसपाल सिंग ,बाबू ग्रोबर मंजीत सिंग हुँजन, लवी भाटिया रिंकी खालसा, बाबू ग्रोवर, लकी खालसा प्रिंसछाबड़ा, मनप्रीत गेदू सहित बड़ी संख्या में अन्य सामाजिक जनो के साथ सहित पंजाबी समाज के सदस्य उपस्थित रहे और सेवा भाव से आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए है। IMG 20251103 WA0803 IMG 20251103 WA0800 IMG 20251103 WA0804 IMG 20251103 WA0850 scaled IMG 20251103 WA0801

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button