कटनीमध्य प्रदेश

भगवान झूलेलाल पर अमर्यादित टिप्पणी, सिंधी समाज में आक्रोश कल बंद और मौन जुलूस का आव्हान

कटनी, यशभारत। रायपुर छत्तीसगढ़ में भगवान झूलेलाल और महाराजा अग्रसेन के प्रति कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अमित बघेल के खिलाफ अब तक कार्रवाई न होने पर सिंधी समाज में तीव्र आक्रोश फैल गया है। इसी के विरोध में सिंधी सेंट्रल पंचायत, शांति नगर सिंधी सेंट्रल पंचायत और माधव नगर सिंधी सेंट्रल पंचायत के संयुक्त आव्हान पर रविवार को सिंधु झूलेलाल मंगलम परिसर में समाज की एक विशाल आमसभा आयोजित की गई। सभा में वक्ताओं ने प्रशासन से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि यदि 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होती है, तो 4 नवंबर को पूरे शहर में प्रतीकात्मक बंद और मौन जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस सुबह 11 बजे ईश्वर कृपा कॉम्प्लेक्स से प्रारंभ होकर मिशन चौक तक जाएगा, जहां से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा जाएगा। सभा को संबोधित करते हुए पार्षद श्याम पंजवानी ने कहा कि हम किसी से लडऩे नहीं आए हैं, बल्कि यह कहने आए हैं कि आस्था का अपमान सहन नहीं होगा। हम संविधान पर विश्वास रखते हैं लेकिन न्याय की अपेक्षा भी रखते हैं। सभा में राजकुमार तनवानी, प्रकाश आहूजा, निरंजन पंजवानी, वीरेंद्र तीर्थानी, चंद्रलाल जादवानी, गोविंद सचदेवा, ईश्वर बहरानी, संजय जीवनानी, खियल चावला, राजकुमार नानकानी, ठाकुर रंगलानी, राजकुमार रोहरा और विजय रोहरा सहित अन्य समाजजनों ने कहा कि यह विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह आस्था और सम्मान की रक्षा का प्रतीकात्मक संकल्प है। उल्लेखनीय है कि रायपुर निवासी अमित बघेल पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर भगवान झूलेलाल और महाराजा अग्रसेन के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस प्रकरण में छत्तीसगढ़ सिंधी समाज द्वारा भारतीय दंड संहिता की धारा 299 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है, किंतु अब तक गिरफ्तारी न होने से समाज में असंतोष व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button