भोपालमध्य प्रदेश
कोलार में 14 वर्षीय छात्रा ने घर में लगाई फांसी

कोलार में 14 वर्षीय छात्रा ने घर में लगाई फांसी
भोपाल, यशभारत। राजधानी के कोलार इलाके में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
स्थानीय पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान अक्षिता मेहता (उम्र 14 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कोलार की निवासी थी। अक्षिता ने अपने घर पर ही अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
नाबालिग ने यह घातक कदम क्यों उठाया, इसका फिलहाल कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। परिवार में या स्कूल स्तर पर कोई तनाव था या नहीं, इसकी जाँच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और अब मामले की गहनता से जाँच शुरू कर दी है।







