मंडलाlडाक विभाग ने रजिस्टर्ड पोस्ट की सर्विस गत माह सितंबर से खत्म कर चुका है। इस सर्विस को स्पीड पोस्ट में मिला दिया गया है और अब स्पीड पोस्ट डॉक्यूमेंट के शुल्क में बदलाव किया है। कुछ जगह के लिए शुल्क में कमी की गई है वहीं ज्यादातर के लिए चार्ज बढ़ाया गया है। एसपी प्रशांत कुमार वर्मा ने बताया है कि डाक विभाग ने कुछ नई सुविधाएं भी शुरू की हैं। इनमें ओटीपी आधारित डिलीवरी, रियल टाइम ट्रैकिंग ट्रैकिंग और ऑनलाइन बुकिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं। बदले हुए शुल्क 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो गए। डाक विभाग पसंदीदा डिलीवरी सेवा प्रदान करे। इसके लिए मंत्रालय के द्वारा बड़े बदलाव किए गए है। इससे लोगो के बीच विश्वसनीयता सुरक्षा और ग्राहकों की सुविधा मिलेगी। इसमें ओटीपी आधारित सुरक्षित डिलीवरी, ऑनलाइन भुगतान, एसएमएस के जरिए डिलीवरी की सूचनाएं, आसान ऑनलाइन बुकिंग सेवा, रियल टाइम में डिलीवरी की जानकारी मिलेगी। स्पीड पोस्ट का उपयोग करने वाले छात्रों को छूट भी मिलेगी। बताया गया कि छात्रों को स्पीड पोस्ट शुल्क पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वहीं नए थोक ग्राहकों को 5 प्रतिशत की विशेष छूट मिलेगी।
राजिस्ट्री चिट्ठी रही खास
रजिस्ट्री चिट्ठी या रजिस्टर्ड पोस्ट की अभी तक खास रही है। आमजनो को कोई भी महत्वपूर्ण कागजात भेजना हो, बाहर पढऩे वाले बच्चों को बैंक ड्राफ्ट बना कर भेजने के लिए यही राजिस्ट्री चिट्ठी रही। यहां तक रक्षा बंधन पर राखी सबके लिए रजिस्टर्ड पोस्ट का इस्तेमाल होता रहा है। आजादी के बाद से ही रजिस्टर्ड पोस्ट बेहद भरोसेमंद माना जाता था। सरकार भी अपाइन्टमेंट लेटर भेजने में इसका इस्तेमाल करती रही है। इसके साथ ही अदालत भी कानूनी नोटिस इसके जरिए प्रेषित होते है।
क्या है ओटीपी आधारित डिलीवरी
इस सर्विस के तहत सामान प्रा प्तकर्ता को तभी दिया जाएगा जब डिलीवरी स्टाफ के साथ साझा किया गया ओटीपी वन टाइम पासवर्ड सफलतापूर्वक कन्फर्म हो जाएगा। इस अतिरिक्त मूल्य वाली सेवा का लाभ उठाने के लिए प्रति स्पीड पोस्ट आइटम पर 5 रुपये और लागू जीएसटी शुल्क लगेगा।
ये नई दरें
स्पीड पोस्ट दस्तावेज वजन एवं दूरी के हिसाब से तय किए गए है। 50 ग्राम तक स्थानीय पोस्ट पर 19 रूपए, 200 किमी से 2000 तक 47 रूपए, 51 ग्राम से 250 ग्राम तक स्थानीय 24 रूपए 200 किमी तक 59 रूपए, 500 किमी 63 रूपए 1000 किमी 68 रूपए, 2000 किमी तक 72 रूपए इसके साथ इन दरों में अलग से जीएसटी लागू रहेगा।