अखंड भारत के शिल्पकार को नमन! भोपाल में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य आयोजन

अखंड भारत के शिल्पकार को नमन! भोपाल में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य आयोजन
भोपाल, यशभारत। भारत को एकता के सूत्र में पिरोने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत रत्न ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर राजधानी भोपाल में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ (अपाक्स) एवं अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के तत्वावधान में भोपाल स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने सरदार पटेल के अखंड भारत निर्माण और देश की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने में दिए गए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ, अखिल भारतीय ओबीसी महासभा और कुर्मि क्षत्रिय समाज भोपाल के पदाधिकारीगण तथा सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वे सरदार पटेल के राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता के आदर्शों पर चलते हुए समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देंगे।







