जबलपुरमध्य प्रदेश

हवा बारिश से धराशाई हुआ पेड़ विद्युत व्यवस्था छिन्न-भिन्न हुई

अधारताल रविंद्र नगर गार्डन में टला बड़ा हादसा

जबलपुर यश भारत। महर्षि महेश योगी वार्ड अंतर्गत रविंद्र नगर गार्डन के बाजू में बीती रात हुई बारिश और हवा के कारण एक पेड धराशाई हो गया जिसके कारण विद्युत व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई। वृक्ष गिरने की जानकारी क्षेत्रीय नागरिकों ने पार्षद और विद्युत विभाग को भी दे दी थी लेकिन काफी देर तक ना तो निगम का कोई आदमी आया और ना ही विद्युत विभाग का जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह तो अच्छा हुआ कि जिस समय पेड़ गिरा वहां कोई मौजूद नहीं था वरना जनहानि भी हो सकती थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button