मध्य प्रदेशराज्य

कलियुगी बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से किया वार : पत्नी और मां में था विवाद, हालत गंभीर, हमले के बाद आरोपी हुआ फरार

Table of Contents

मंडलाl जिले के घुघरी थाना क्षेत्र के लाटो ग्राम में एक बेटे ने अपनी 60 वर्षीय मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। यह घटना सोमवार रात (27 अक्टूबर को लगभग 8 बजे) मुकद्दम टोला में हुई। हमले में मां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, लाटो के मुकद्दम टोला निवासी 60 वर्षीय भागवती का उनके बेटे कत्तू लाल यादव (38) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर कत्तू लाल ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और मां भागवती के गर्दन पर वार कर दिया। हमले के बाद चीख-पुकार मच गई और गंभीर रूप से घायल भागवती को तुरंत परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से घुघरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर घुघरी थाना प्रभारी पूजा बघेल पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा कत्तू लाल यादव मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी पूजा बघेल ने बताया कि प्राथमिक जांच में घटना का कारण पारिवारिक कलह सामने आया है। आरोपी की पत्नी और उसकी मां के बीच अक्सर होने वाले विवादों के चलते यह वारदात हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा पारिवारिक विवाद के सटीक कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button