जबलपुरमध्य प्रदेश
बरगी में घर में आरोपी ने खोल लिया पेट्रोल पंप : 180 लीटर डीजल और 50 लीटर पेट्रोल जब्त

जबलपुर, यशभारत। बरगी थाना अंतर्गत एक युवक से पुलिस ने बड़ी मात्रा में पेट्रोल और डीजल जब्त किया है। आरोपी घर से ही अवैध रुप से ज्वलनशील पदार्थ बेंच रहा है। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने घर में दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। जिससे पूछताछ जारी है।
जानकारी अनुसार बरगी थाना प्रभारी रीतेश पांडे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बरगी नगर निवासी मोहम्मद मकशूद उर्फ मक्कू खिलाफ सूचना मिली थी कि वह घर से अवैध तरीके से पेट्रोल और डीजल बेंच रहा है। जिसके बाद दबिश देकर आरोपी को गिरफॅ्तार कर लिया।







