जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जिम्मेदार नींद में : लाखों खर्च, लेकिन नहीं सुधर रही शहर की सफाई व्यवस्था

राजनगर/नगर परिषद बरगवां (राजनगर)की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण बदतर हुई वार्ड की सफाई व्यवस्था के कारण नगरवासी को परेशान हैं। दरअसल मुख्य चौक-चौराहों पर पसरी गंदगी और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नगर परिषद प्रशासन लाखों खर्च करने के बाद भी शहर को स्वच्छ रखने में नाकामयाब साबित हो रहा है।सुस्त कार्यप्रणाली के कारण बदतर हुई वार्ड की सफाई व्यवस्था के कारण नगरवासी परेशान हैं।

दरअसल वॉर्ड नगर के मुख्य चौक-चौराहों पर पसरी गंदगी और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नगर परिषद प्रशासन लाखों खर्च करने के बाद भी शहर को स्वच्छ रखने में नाकामयाब साबित हो रहा है। हद की बात तो ये है कि नगर परिषद वार्ड शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर कितनी लापरवाही बरत रही है, इसकी बानगी आजकल देखने को मिल रही है।

बता दें कि नगर परिषद प्रशासन शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का दम भरता है। लेकिन जब गली मोहल्लों में पसरी गंदगी को देखा जाता है तो मालूम पड़ता है कि नगर परिषद प्रशासन वार्ड शहर में सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रहा है। शहर की साफ सफाई को लेकर नगर परिषद द्वारा इस समय अधिक सफाई कर्मचारी, ट्रैक्टर, घरों से कूड़ा इकट्ठा करने वाले वाहनों के अलावा अन्य मैनपावर का इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन बावजूद इसके शहर में स्वच्छता अभियान को न केवल पलीता लगाया जा रहा है, बल्कि लाखों रुपये बर्बाद भी किए जा रहे हैं। सफाई के नाम पर किया जा रहा है गोलमाल किया गया हैl

नगर परिषद प्रशासन पर शहर में सफाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर नगर पालिका प्रशासन शहर की सफाई व्यवस्था पर लाखों रुपये पानी की तरह बहाता है लेकिन जब इसका परिणाम देखा जाता है तो वो शून्य नजर आता है। शहर में सफाई के नाम पर लाखों का गबन और गोलमाल किया जा रहा है। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए व्यापक कदम उठाए जाने चाहिए जिससे बीमारी से बचाव हो सके तथा शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने को लेकर व्यापक स्तर कदम उठाए जाने चाहिएl

इनका कहना है…
हमारे पास कचरा उठाने वाली गाड़ी का ड्राइवर बीमार है और बारिश होने के कारण दवाई का छिड़काव नहीं हो पा रहा
चैन सिंह परस्ते
सीएमओ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button