जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

MP बोर्ड परीक्षाएं तय समय पर:स्कूल शिक्षा मंत्री परमार ने किया ऐलान; 10वीं के पेपर 18 से और 12वीं के 17 फरवरी से होंगे शुरू

मध्यप्रदेश में 1 फरवरी से स्कूल खुलने के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं तय समय पर होंगी। 10वीं के एग्जाम 18 फरवरी से 10 मार्च तक और 12वीं के 17 फरवरी से 12 मार्च तक होंगे। पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। छात्रों को सलाह है कि कम समय बचा है। अच्छी तैयारी और मन से परीक्षा दें। कोरोना को देखते हुए पहली बार पेपर फरवरी में शुरू हो रहे हैं। एमपी बोर्ड टाइम टेबल मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जारी किया गया है।

सुबह 8.30 बजे उपस्थित होना जरूरी

परीक्षा के लिए परीक्षार्थी को सुबह 8.30 बजे उपस्थित होना जरूरी है। छात्रों को सुबह 8.45 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। उसके बाद आने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।

हाई स्कूल (10वीं)

परीक्षा शुरू होगी : 1 फरवरी 2022

अंतिम पेपर : 10 मार्च 2022

समय : सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

हायर सेकंडरी स्कूल (12वीं)

परीक्षा शुरू होगी : 11 फरवरी 2022

अंतिम पेपर : 12 मार्च 2022

समय : सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

10वीं का टाइम टेबल

01 1643712625
02 1643712636

12वीं का टाइम टेबल

03 1643712648

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button