मध्य प्रदेशराज्य

पूर्व मंत्री के प्रयास से गांव फिर से हुआ रोशन : एक पखवाड़े से अंधेरे में जीवनयापन करने मजबूर थे ग्रामीण 

यश भारत डिंडोरी lडिंडोरी जिले के पूर्व केबिनेट मंत्री और शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे पिछले दिनों बजाग दौरे पर थे जहां वे मिढली गांव पहुंचे और ग्रामीणों से रूबरू हुए तब उन्हें पता चला कि पिछले 15 दिन से मिढली गांव में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण लाईट नहीं है जिस पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने विभाग के जिला अधिकारियों से बात की और शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

 शहपुरा विधायक के निर्देश पर विगत दिवस विभागीय कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर बदल दिया जिससे लोगों को अधेरे में मुक्ती मिली। विधायक के अलावा इस दौरे पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कमलेश पटेरिया, सांसद प्रतिनिधि कुलदीप नंदा,एवं रंगलाल सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button