कईयों के गुणागणित हो गये फेल खंडेलवाल की टीम मै जबलपुर से सिर्फ एक नाम

जबलपुर यशभारत। लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के द्वारा अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया गया है। उनकी टीम में जबलपुर से सिर्फ एक नाम शामिल है और वह भी कोषाध्यक्ष के रूप में अखिलेश जैन का। जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे बीडी शर्मा की टीम में शहर के तीन और ग्रामीण से एक नाम शामिल था। बीडी शर्मा टीम में बतौर उपाध्यक्ष जहां सुमित्रा बाल्मीकि का नाम शामिल था तो वही प्रदेश मंत्री के रूप में आशीष दुबे और सिहोरा की विधायक रही नंदनी मरावी का नाम भी शामिल था। पूर्व टीम में अखिलेश जैन बतौर कोषाध्यक्ष मौजूद थे और नए प्रदेश मुखिया ने इस बार भी उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। नई कार्यकारिणी की घोषणा होने के साथ ही उन दावेदारों की अरमानों पर पानी फिर गया है जो कार्यकारिणी में स्थान पाने की उम्मीद लगाये बैठे थे। हालांकि नई प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी ताजपोसी की बाद से ही यह संकेत देने शुरू कर दिए थे कि उनकी टीम में नए चेहरों तरजीह दी जाएगी। नई कार्यकारिणी में भले ही अखिलेश जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया हो लेकिन खुद बीजेपी से जुड़े लोग यह मानते हैं कि कोषाध्यक्ष का पद सही मायने में राजनीतिक तो नहीं है यह पार्टी के मैनेजमेंट की प्रक्रिया से जुड़ा हुआ पद है।जिस दिन से हेमंत खंडेलवाल की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति हुई थी तभी से अनेक दावेदार प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान पाने एक्टिव हो गये थै। कई दावेदार तो दिल्ली भोपाल के कई चक्कर भी काट आये और अब जबकि नई कार्यकारी घोषित हो गई तो इन दावेदारों के अरमानों पर पानी फिर गया है।







