देश

यश भारत खबर का असर : नगर परिषद ने अवैध वसूली करने वाले ठेकेदार पर लगाया 10 हजार का जुर्माना

Table of Contents

डिंडोरी। यश भारतl दीपावली के अवसर पर जहां मिट्टी के दिए बनाकर बजार में लाने वाले छोटे-छोटे दुकानदारों को सरकार द्वारा टैक्स फ्री किया गया था जिससे घरेलू उत्पाद को बढ़ावा मिल सके और अधिकतर गरीब लोग भी दीवाली मना सकें, पर डिंडोरी मुख्यालय में नगर परिषद के ठेकेदार नीका ट्रेडर्स द्वारा बाजार में अवैध वसूली की जा रही थी और बार बार निर्देश के बाद भी ठेकेदार द्वारा लापरवाही पर ना ही स्पष्टीकरण दिया गया ना ही वसूली रोकी गई l जबकि यह वसूली अनुबंध शर्तों के विपरीत है। यह खबर यश भारत ने विगत दिवस प्रकाशित की, इसके बाद खबर के असर के चलते नगर परिषद अध्यक्ष के निर्देश पर नीका ट्रेडर्स पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है और चेतावनी दी है कि अब इस तरह की अवैध वसूली की गई तो विधि सम्मत कार्यवाही करते हुए ठेका निरस्त किया जाएगा।

 ज्ञात हो कि ठेकेदार द्वारा अवैध वसूली को लेकर यश भारत ने प्रमुख रूप से प्रकाशित की गई lजिसके बाद नगर परिषद के अधिकारियों का जमीर जागा और नगर परिषद ने स्पष्ट निर्देश देते हुए दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button