भोपाल

कोलार में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; एक युवक की मौत

कोलार में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; एक युवक की मौत
​भोपाल, यशभारत। शहर के कोलार क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा चिचली बैरागढ़ के पास हुआ, जहाँ एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह चिचली बैरागढ़ के पास एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवक अंदर ही फंस गया।​हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक को निकालने के लिए काफी मशक्कत की। युवक कार के अंदर बुरी तरह फंसा हुआ था, जीसकोकार के गेट को काटकर उसे बाहर निकाला गया। ​गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान ही युवक ने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button