मध्य प्रदेशराज्य

डेढ़ साल के मासूम की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत : बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Table of Contents

सागर l सागर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक डेढ़ साल के मासूम की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। वह अपनी बहनों के साथ खेल रहा था तभी हादसा हुआ। वह परिवार में इकलौता बेटा था। पूरा मामला रहली थाना क्षेत्र के ग्राम सर्रा खुद का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि सर्रा खुर्द निवासी सुरेश आदिवासी का डेढ़ वर्षीय बेटा कार्तिक आदिवासी अपनी दो बहनों के साथ घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आए ट्रैक्टर-ट्राली ने कार्तिक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

घटना देख परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बालक को घायल अवस्था में रहली अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने बालक को मृतक घोषित कर दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।

शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया। पीएम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button