पुलिस महकमे के लिए दूसरी बुरी खबर
हार्ट अटैक से एस आई की मृत्यु के बाद अब सड़क हादसे में गई प्रधान आरक्षक की जान

पुलिस महकमे के लिए दूसरी बुरी खबर
हार्ट अटैक से एस आई की मृत्यु के बाद अब सड़क हादसे में गई प्रधान आरक्षक की जान
जबलपुर यश भारत। विगत दिवस हार्ट अटैक से संजीवनी नगर थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर प्रभात मुड़िया की मृत्यु के बाद अब रविवार को हुए एक सड़क हादसे में हनुमानताल सीएसपी स्क्वाड में तैनात प्रधान आरक्षक रमेश जाटव के निधन की खबर सामने आने से पुलिस महकमे मै शोक की लहर व्याप्त हो गई है। यह सड़क हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घटित हुआ है। घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्वर्गीय श्री जाटव रविवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अपने किसी रिश्तेदार के यहां गए थे जब वह वापस लौट रहे थे तभी एक 407 वाहन का दरवाजा अचानक खुला और वे उससे टकराकर अनबैलेंस हो गए तथा गिर गए जिससे उन्हें गंभीर चोट आई घटना के बाद उन्हें तत्काल ओमेगा हैदराबाद हॉस्पिटल ले जाया गया जहां प्रारंभिक परीक्षण के उपरांत डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक प्रधान आरक्षक के परिजन भी पहुंच गए थे तथा पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए थे आवश्यक कार्यवाही के उपरांत उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचा दिया गया था।आग की तरह यह खबर पुलिस मोहकमे में फैल गई और बड़ी संख्या में उनके सहयोगी पुलिसकर्मी और अधिकारियों में भी शोक व्याप्त हो गया। रमेश जाटव मूलतः जबलपुर के ही रहने वाले बताए गए हैं और गोरखपुर थाना क्षेत्र में उनका घर है।







