मध्य प्रदेशराज्य

डंपर की टक्कर से मृत हुए दंपति का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार : एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थियां

Table of Contents

सागर lडंपर की भीषण टक्कर से मृत हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभागीय सह कार्यवाह तथा शिक्षक अशोक दुबे व उनकी पत्नी का उनके गृह ग्राम नाहरमऊ में बेहद गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया गया जिसमें विभिन्न जनप्रतिनिधि, संघ,भाजपा के कई नेता व क्षेत्रीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दिवंगत दंपति के शव जब उनके गृह ग्राम पहुंचे तो पूरे ग्राम के हर घर में गम का माहौल पसरा हुआ था। शाम को दुख में बिलखते रिश्तेदारों, दिवंगत दंपति के छोटे-छोटे बच्चों और परिवार जनों के गहरे चीत्कार के बीच दोनों की अर्थियां जब एक साथ घर से उठी तो पूरा माहौल बेहद गमगीन हो गया था। अंतिम यात्रा के समय देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, अंशुल सिंह परिहार, प्रकृति प्रेमी महेश तिवारी समेत भाजपा और संघ की कई पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं शिक्षा जगत व समाज से जुड़ी विभिन्न लोगों ने शामिल होकर उन्हें अपनी भावपूर्ण विदाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button