लिवर से चर्बी को कम करने के लिए रोज पिएं कॉफी

लिवर से चर्बी को कम करने के लिए रोज पिएं कॉफी
भोपाल,यशभारत। कॉफी एक ऐसी ड्रिंक है जिसका सेवन लोग सुबह के ब्रेकफास्ट से लेकर शाम को दिन भर की थकान मिटाने के लिए करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप सही तरीके से कॉफी पीते हैं तो इससे लिवर की बीमारियां जैसे लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर होने का रिस्क घटता है. साथ ही इसे पीने से आपका वजन भी कम हो सकता है.
कॉफी कई लोगों की सुबह की दिनचर्या का एक अनिवार्य हिस्सा होती है. लोग अपने दिन की शुरुआत कॉफी की चुस्की के साथ करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉफी आपकी लिवर की हेल्थ के लिए बहुत अच्छी हो सकती है.
अमेरिका की हेल्थ एजेंसी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के अनुसार, कॉफी में कैफीन क्लोरोजेनिक एसिड (CGA), ट्राइगोनेलिन और डाइटरपीन जैसे कई कंपाउंड्स होते हैं जो अपने हेल्थ बेनेफिट्स के लिए जाने जाते हैं.







