भोपालमध्य प्रदेश

खेलो एमपी यूथ गेम्स में होंगी 27 खेलों की विधाएं 

दिसंबर से जनवरी तक होगा आयोजन, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी होंगे शामिल 

खेलो एमपी यूथ गेम्स में होंगी 27 खेलों की विधाएं 

दिसंबर से जनवरी तक होगा आयोजन, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी होंगे शामिल 

 भोपाल यशभारत। मध्यप्रदेश में होने वाले एमपी यूथ गेम्स तथा यूनिटी मार्च की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस आयोजन में २७ खेलों की विधाएं होंगी। राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे व अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंत्रालय में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी कार्यक्रमों विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026, खेलो एमपी यूथ गेम्स तथा यूनिटी मार्च की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

एमपी गेम्स के विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। मंत्री सारंग ने कहा कि इन खेलों का उद्देश्य प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, युवा खिलाडिय़ों की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 की समीक्षा के दौरान बताया गया कि इस वर्ष भी कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोडऩा और विकसित भारत के विचार को व्यवहारिक रूप देना है।

६४५९० प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन 
– प्रथम चरण के अंतर्गत (डिजिटल) विकसित भारत क्विज़ का आयोजन 1 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है, जिसमें 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा भाग ले रहे हैं। अभी तक कुल 64590 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है।

– इसके पश्चात 16 से 21 अक्टूबर के बीच मूल्यांकन एवं चयन की प्रक्रिया होगी। चयनित कुल प्रतिभागियों के 10 प्रतिशत (अधिकतम 3 लाख प्रतिभागी) द्वितीय चरण में प्रवेश करेंगे, जिसमें 23 अक्टूबर से 5 नवम्बर 2025 के बीच (डिजिटल) निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस चरण में प्रतिभागियों को 500 शब्दों का निबंध पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

– अंतिम चरण में चयनित प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष विकसित भारत विषय पर अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा। बैठक में यूनिटी मार्च और सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर सभी जिलों में पदयात्राएं निकाली जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button