भोपालमध्य प्रदेश

MP में 6 पुलिस अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदला

MP में 6 पुलिस अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदला

भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने आज, 06 अक्टूबर को पुलिस विभाग में एक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य पुलिस सेवा (रापुसे/राउसे) के छह अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि एक अधिकारी का पूर्व में किया गया स्थानांतरण निरस्त किया गया है।

मुख्य तबादले और नई पदस्थापनाएँ

अनु माथुरे (2022): एस.डी.ओ.पी., जिला-धार से स्थानांतरित कर मनावर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-ग्वालियर पदस्थ किया गया है।

वासुप्रिय माथुरे (2022): एस.डी.ओ.पी., जिला-भोपाल से स्थानांतरित कर बैरसिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-सिंगरौली बनाया गया है।

आदित्य माथुरे (2022): एस.डी.ओ.पी., विशनगर, हरदा से स्थानांतरित कर पुलिस आयुक्त, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-छतरपुर पदस्थ किए गए हैं।

आशीष खरे रापुसे (डी.डी.-2001): सहायक पुलिस महानिरीक्षक, अ.पु.अ. पुलिस मुख्यालय, भोपाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-छिंदवाड़ा भेजा गया है।

मंजीत सिंह चावला रापुसे (डी.डी.-2008): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला सुरक्षा, जोनल पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय इंदौर से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर (ग्रामीण) जोन में पदस्थ किया गया है।

रश्मि धुर्वे डावर का स्थानांतरण निरस्त

इस आदेश में रश्मि धुर्वे डावर रापुसे (डी.डी.-2006) के पूर्व में किए गए स्थानांतरण को निरस्त किया गया है। वह सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, बालाघाट जोन, बालाघाट में यथावत बनी रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button