सातवीं मंज़िल से कूदकर 11वीं की छात्रा ने दी जान

सातवीं मंज़िल से कूदकर 11वीं की छात्रा ने दी जान
भोपाल, यशभारत। राजधानी के मिसरोद थाना इलाके में बीती रात 15 वर्षीय छात्रा आराध्या सक्सेना ने अपने चाचा के घर की सातवीं मंजिल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आराध्या सक्सेना मूल रूप से पन्ना के पवाई की रहने वाली थी और भोपाल के मिसरोद इलाके के सागर पल कालोनी में अपने चाचा के घर रहकर 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी।
थाना प्रभारी संदीप पंवार ने बताया कि छात्रा ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बात का फिलहाल कोई पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची।
पुलिस ने फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर लिया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की जाँच शुरू कर दी गई है। वही पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।







