जबलपुर में कोल्ड्राइस सिरप के डीलर कटारिया फार्मा पर कार्रवाई,दुकान सील
भोपाल लैब रिपोर्ट में सिरप असुरक्षित साबित, दुकान सील

जबलपुर में कोल्ड्राइस सिरप के डीलर कटारिया फार्मा पर कार्रवाई,दुकान सील
भोपाल लैब रिपोर्ट में सिरप असुरक्षित साबित, दुकान सील
जबलपुर, यश भारत। छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत के मामले से जुड़ी दवा कोल्ड्राइस सिरप को लेकर जबलपुर जिला प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। यह सिरप जबलपुर स्थित कटारिया फार्मास्यूटिकल्स से सप्लाई किया गया था। भोपाल से आई लैब रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि सिरप का सैंपल मानक के अनुरूप नहीं था और वही बच्चों की मौत का कारण बना।

जानकारी के अनुसार, कटारिया फार्मा से छिंदवाड़ा में 660 सिरप की सप्लाई की गई थी, जिनमें से 500 से अधिक बोतलें पहले ही वहां भेजी जा चुकी थीं। जबलपुर स्थित कार्यालय में 66 बोतलें बची थीं, जिनमें से 16 सैंपल भोपाल जांच के लिए भेजे गए और बाकी 50 बोतलें जब्त कर सील कर दी गईं। दवा में गड़बड़ी की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन ने कटारिया फार्मास्यूटिकल्स का कार्यालय सील कर दिया है।

दवा निरीक्षक प्रवीण पटेल ने बताया कि कोल्ड्राइस सिरप की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तत्काल दुकान सील कर दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।







