भोपाल
खुशीलाल मैदान पर होगा दशहरा महोत्सव का आयोजन

खुशीलाल मैदान पर होगा दशहरा महोत्सव का आयोजन
– नगर निगम अध्यक्ष ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
भोपाल यशभारत। राजधानी भोपाल के खुशीलाल मैदान दशहरा मैदान पर दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्यक्रम की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने बतया कि इस बार भोपाल की सबसे आकर्षक आतिशबाज़ी ओर रावण दहन की भव्य तैयारी की जा रही है जहां बडी संख्या में दर्शकों की बैठक व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राकेश जोशी जी, आसाराम शर्मा, रामेश्वर राय दीक्षित, मनोज जाट, कमलेश यादव, राजेश सिंह, डिम्पल श्रीवास्तव, सुदेश पाण्डेय, राम प्रताप राही, राजा ओसल, सौरभ बाग सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।






