जबलपुरमध्य प्रदेश

बंद पड़ी हरिद्वार ट्रेन को पुनः चालू किया जाए

जबलपुर मंडल की बैठक में सांसदों ने रखे अपने अपने विचार

जबलपुर यशभारत। जबलपुर मंडल परिक्षेत्र के सांसदों की बैठक विजन महल में सम्पन्न हुई। इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनता से जुड़े मुद्दों तथा लंबित परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सांसदों ने अपने-अपने सुझाव रखते हुए जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता जताई।सांसदों ने कहा कि अधूरी पड़ी योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा किया जाए ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। साथ ही, क्षेत्र की सड़क, रेल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा संबंधी सुविधाओं में सुधार के लिए भी प्रस्ताव रखे गए। सांसदों ने संबंधित विभागों से अपेक्षा की कि विकास कार्यों की मॉनिटरिंग नियमित की जाए और पारदर्शिता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन करने पर जोर दिया गया।

08 11

उक्त बैठक में सांसद आशीष दुबे जबलपुर,श्रीमती माया नरोलिया राज्य सभा सांसद होशंगाबाद गणेश सिंह सांसद सतना राहुल सिंह लोधी सांसद दमोह दर्शन सिंह चौधरी सांसद नर्मदापुरम डॉ राजेंद्र मिश्र सांसद सीधी. राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि आशीष शुक्ला सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय की जबलपुर रेल मंडल पर क्षेत्र के 11 सांसदों को बैठक में आमंत्रित किया गया था जिसमें से पांच सांसदों ने ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

11 12

बैठक में जबलपुर सांसद आशीष दुबे ने कहा कि लंबे समय से बंद पड़ी हरिद्वार ट्रेन पुनः चालू करने हेतु प्रयास किया जाएं एवं जबलपुर स्टेशन से मेमो ट्रेन को चलाया जाए। बैठक में सांसदों ने यह भी सुझाव दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे वहां के नागरिकों को भी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो सकें। बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को सांसदों ने निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही न बरती जाए। विजन में सम्पन्न हुई इस बैठक में सांसदों की सक्रिय भागीदारी से क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए, जिन पर जल्द ही कार्ययोजना बनाकर अमल किया जाएगा।

सांसद विवेक तन्खा के सुझाव लिखित में रखे

1 जबलपुर से प्रयागराज और वाराणसी के लिए ओवरनाइट ट्रेन होना चाहिए क्योंकि प्रयागराज भारत का प्राचीन तीर्थ है और वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के कारण लोगों का इन दोनों धार्मिक स्थलों पर जाना बढ़ गया है मुंबई अथवा अन्य स्थानों से आने वाली गाड़ी जो प्रयागराज और वाराणसी की ओर जाती है, उनमें पीछे से यात्री आरक्षित सीट लेकर आते हैं और स्थान प्राप्त नहीं होता है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का कायाकल्प कराकर मंदिर को और अच्छी स्थिति में लाए हैं जिससे लोगों का बहुत आकर्षक है मेरा अनुरोध है कि जबलपुर प्रयागराज और वाराणसी के बीच ओवरनाइट ट्रेन अथवा सवेरे 5-6 घंटे में प्रयागराज और वाराणसी पहुंचने वाली वंदे भारत अथवा शताब्दी या जनशताब्दी जैसी ट्रेन होना चाहिए

2. मदन महल स्टेशन का रखरखाव एवं यात्री सुविधाओं में भारी कमी है, अगर हम मदन महल स्टेशन पर मदन महल चौराहे की ओर की बात करें, तो यहां पर पार्किंग व्यवस्थित नहीं है, गंदगी रहती है, सफाई नहीं रहती है यात्रियों को अपने वाहन पार्किंग में रखने के लिए दूर जाना पड़ता है रिजर्वेशन कक्ष के आसपास एवं प्लेटफार्म पर दौड़ते हुए पाए जाते हैं दोनों और का अपीरियंस बहुत खराब है, उसके अलावा जो ओवरऑल लुक मिलता है वह बहुत ही गंदा है जबलपुर में क्षेत्रीय कार्यालय होने का लाभ मदन महल स्टेशन को मिलना चाहिए और इसका अपीरियंस उसे हिसाब से अच्छा होना चाहिए वैसे तो मदन महल स्टेशन भी उन्नयन की श्रेणी में होगा लेकिन जब तक उन्नयन नहीं होता है तब तक जो है उसे व्यवस्थित किया जाना चाहिए!

इसके साथ ही उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड आदि स्थानों पर जबलपुर से काफी पर्यटक जाने लगे हैं अब हमें इस और भी ध्यान देना चाहिए और पर्यटकों को चंडीगढ़ अथवा हिमाचल के उन स्टेशन तक जबलपुर से सीधी ट्रेन उपलब्ध कराना चाहिए क्योंकि पर्यटन के लिए पूरा परिवार और बच्चे. बूढे आदि सभी जाते हैं उन्हें दिल्ली में ट्रेन बदलकर दूसरे साधनों से दूसरी ट्रेन पड़कर आगे जाने में काफी असुविधा होती है इसलिए जबलपुर से चंडीगढ़ अथवा उना स्टेशन तक सीधी ट्रेन उपलब्ध कराने के बारे में महाप्रबंधक स्तर से सकारात्मक प्रयास किए जाने चाहिए।

07 16

आशीष शुक्ला ने भी रखा अपना प्रस्ताव

उक्त बैठक में राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा के प्रतिनिधि पंडित आशीष शुक्ला द्वारा पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय के समछ अपने प्रस्ताव रखें। जिसमें जबलपुर बनारस एवं छपरा रेलवे स्टेशन के संबंध में आपनी बात को रखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button