भोपालमध्य प्रदेश

नवरात्रि पर बवाल: विदिशा में शोभायात्रा पर पथराव, मां काली की प्रतिमा खंडित

नवरात्रि पर बवाल: विदिशा में शोभायात्रा पर पथराव, मां काली की प्रतिमा खंडित

भोपाल/ विदिशा, यश भारत: नवरात्रि के पहले दिन विदिशा में एक शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया। जय स्तंभ चौक के पास हुई इस घटना में मां काली की प्रतिमा खंडित हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, नंदवाना समिति की यह शोभायात्रा जब मुस्लिम बस्ती से गुजर रही थी, तभी उस पर कई बार पत्थर फेंके गए। इस हमले में प्रतिमा टूट गई और शोभायात्रा में शामिल दो युवकों को भी मामूली चोटें आईं।

घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ से शांति बनाए रखने की अपील की। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया है कि पत्थर आसपास के घरों से फेंके गए थे।

वहीं, सीएसपी अतुल सिंह ने इसे बच्चों के बीच का विवाद बताया है, जिसे सुलझा लिया गया है। हालांकि, घायल युवकों ने थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button