भोपाल

गाली देने के शक में मां-बेटे ने पड़ोसी महिला पर किया जान लेवा हमला

गाली देने के शक में मां-बेटे ने पड़ोसी महिला पर किया जान लेवा हमला

-आरोपी मां-बेटे के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज
भोपाल, यशभारत। मिसरोद इलाके में कल रात खाना बताने वक्त घर में घुसे कुत्ते को गाली दे रही महिला पर उसकी पड़ोसन ने अपने बेटे के साथ मिलकर डंडे से जान लेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी महिला को शक था कि पड़ोसन उसे गाली दे रही है। हमले में महिला के सिर, माथे और नाक में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर आरोपी मां-बेटे के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

एएसआई भागीरथ राय ने बताया कि मानसरोवर नगर जाटखेड़ी निवासी सुनीता पति राजेश विश्वकर्मा(36) गृहणी हैं। कल रात वह खाना बना रहीं थी, तभी एक अवारा कुत्ता घर में दाखिल हे गया। यह देख महिला ने गाली देते हुए कुत्ते को घर से भगा दिया। जब महिला कुत्ते को गाली दे रही थी, तभी पड़ोस मेंं रहने वाली फूलवती ने अपने बेटे आकाश जाटव के साथ मिलकर महिला के साथ मारपीट कर डंडे से हमला कर दिया। आरोपी महिला फूलवती को लगा कि उसकी पड़ोसन सुनीता कुत्ते की आड़ लेकर उसे गालियां दे रही है। डंडे से हुए हमले में सुनीता के सिर, माथे और नाम के गंभीर चोट आई। घटना के बाद मां-बेटे घर से फरार हो गए। वहीं घायल महिला को उसके परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद घायल महिला की शिकायत पर आरोपी मां-बेटे के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी मां-बेटे की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button