मध्य प्रदेशराज्य

बड़ी खबर : हीरा पार्टनरों में हुई अनबन से खुला 150 कैरेट हीरे का राज : करोड़ों में है कीमत 

Table of Contents

पन्ना lपन्ना में हीरे की चमक के आगे हीरे की कालाबाजारी होने के भी तार जुड़े हैं और हीरे की खदानों में पार्टनरों की अनबन होने से इसके राज खुल भी रहे हैं… ऐसा ही मामला निकलकर सामने आया है जिसमें डेढ़ सौ कैरेट हीरे का राज खुला है| जिसकी शिकायत नाराज पार्टनर द्वारा पन्ना कोतवाली एवं हीरा अधिकारी को की गई है।

ऐसे खुला राज

बता दे की 150 कैरेट हीरे के पार्टनरों के साथ ठगी का मामला उजागर हुआ है यदि यह हीरा , हीरा कार्यालय में जमा होता तो इसकी कीमत करोड़ों रुपए में आकी जा सकती थीl क्योंकि यह हीरा अभी तक हीरा कार्यालय में जमा होने के इतिहास में सबसे बड़ा हीरा हैं ,क्योंकि पन्ना के इतिहास में अभी तक जो सबसे बड़ा हीरा जमा हुआ है उसका वजन 42 कैरेट आंका गया है और जो लगभग ढाई करोड रुपए में बिका था और जिस हीरे की बात चल रही वह हीरा 150 कैरेट का है जो अपने आप में अनमोल है।

शिकायतकर्ता जय बहादुर सिंह ने पन्ना कोतवाली एवं जिला खनिज अधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि मेरी पार्टनरों के द्वारा हीरा मिलने के बाद ठगी की जा रही है और फोटो भेजने के बाद भी कहा जा रहा है कि हीरा नहीं मिला है जबकि 150 कैरेट हीरे की फोटो भेजी थी उनके मन में लालच आ गया है और वह पूरे हीरे की राशि हड़पना चाहते हैं और जानकारी मिली है कि पार्टनर अपने रिश्तेदारों के नाम पर हीरे की उथली खदान का पट्टा बनवा रहे हैं और उस हीरो को जमा करवाना चाहते हैंl जबतक पुलिस पूरी जांच ना कर ले 150 कैरेट हीरे को हीरा कार्यालय में किसी के नाम पर भी जमा ना किया जाए।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार 6 पार्टनरों ने मिलकर हीरे की खदान लगाई थी जिसमें पट्टा जय बहादुर सिंह पिता बलबीर सिंह निवासी जिला मैहर ने हीरा कार्यालय से 2025 को पट्टा बनवाया था जिसमें उसके साथ पार्टनर 1,किशोर खोड़े निवासी इंदौर 2, नरेंद्र कुमार सेन निवासी बिलखुरा 3, दयाराम पटेल निवासी बिलखुरा 4, महेंद्र सिंह गौड निवासी मठली 5, प्रकाश पटेल निवासी बिलखुरा ने मिलकर ग्राम कृष्णा कल्याणपुर की पट्टी में हीरे की उथली खदान लगाई थी जिसमें 5 सितंबर 2025 खदान में हीरा मिला था जिसका अनुमानित वजन 150 कैरेट था।

आगे शिकायती आवेदन में जय बहादुर सिंह ने बताया कि यह जानकारी 5/09/2025 को हीरा मिला था इसकी जानकारी दयाराम पटेल द्वारा मुझे दी गई थी एवं किशोर खोड़े निवासी इंदौर मोबाइल पर हीरे की फोटो भेजी गई थी एवं किशोर खोड़े ने जय बहादुर सिंह को फोन पर जानकारी दी की खदान में हीरा मिला है जो दयाराम पटेल के पास रखा हैl लेकिन जब दयाराम पटेल से हीरा कार्यालय में जमा करने के लिए कहा गया तो वह अपनी बात से पलट गया और कहा कि कोई हीरा नहीं मिला है इस पर 6/09/02025 को थाना कोतवाली पन्ना में इसकी शिकायत की गई, एवं जिसकी शिकायत हीरा अधिकारी को 17/09/2025 को की गई एवं उसमें कहा गया कि दयाराम पटेल अपने रिश्तेदारों के नाम पर हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाने की कोशिश कर रहा है और 150 कैरेट हीरे को ना ही जमा किया जाए और ना हीं नीलामी में रखा जाए जब तक पुलिस इसकी जांच ना कर ले।

इनका कहना है….

रोहित मिश्रा थाना प्रभारी थाना कोतवाली पन्ना ने कहा 150 कैरेट हीरे के विषय में शिकायती आवेदन आया हैl सभी पार्टनरों को बुलाकर जांच की जाएगी इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है एवं जो जांच में विषय निकलेगा उसमें नियमनुसार कार्रवाई की जाएगीl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button