भोपाल

डीजीपी के ड्राइवर की पत्नी का मंगलसूत्र चोरी

डीजीपी के ड्राइवर की पत्नी का मंगलसूत्र चोरी

-तीसरे दिन वारदात का पता चला, अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल, यशभारत। न्यू मार्केट में शॉपिंग करने पहुंची डीजीपी के ड्राइवर की पत्नी का किसी अज्ञात शातिर चोर ने सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया। चोरी की वारदात का पता तीसरे दिन चला। इसके बाद फरियादिया ने कल थाना पहुंच कर अज्ञता के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है।
टीटी नगर थाना पुलिस के मुताबिक रेडियो कॉलोनी भदभदा निवासी रंजना वर्मा पति धर्म सिंह(35) गृहणी है, जबकि उनके पति पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के वाहन चालक हैं। गत 14 सिंतबर को वंदना अपने बच्चों के साथ न्यू मार्केट शॉपिंग करने पहुंची थी। जहां पर वह सामान खरीदने के बाद बच्चों को पानीपुरी खिलाने के लिए एक ठेले पर पहुंची, इस दौरान उन्होंने अपने कंधे पर टंगे बैग से पर्स निकालकर पानीपुरी वाले को पैसा दिया। शाम करीब साढ़े पांच बजे पति का कॉल आया तो मोबाइल पर बात करते हुए न्यू मार्केट के बाहर पहुंची और पति व बच्चों के साथ कार में बैठ कर घर चली गई थी। इस दौरान उन्हें चोरी की वारदात का पता नहीं चला। बुधवार को जब उन्होंने पैसा निकालने के लिए पर्स देखा तो उसमें रखा सोने का मंगलसूत्र गायब था। इसके बाद फरियादिया ने थाने पहुंच कर चोरी की शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस न्यू मार्केट में स्थित पानीपुरी वाले के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। चूंकि मामला डीजीपी के वाहन चालक का है, इसलिए पुलिस टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button