मध्य प्रदेशराज्य

कार्रवाई : 3.50 लाख की स्मैक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, गैंग के गुर्गों को तलाश रही पुलिस

Table of Contents

दमोह। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने पथरिया फाटक रेलवे ब्रिज के पास दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 35 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये) बरामद की गई।

यह है आरोपी

1. योगेश घारु पिता सुदामा घारु (25) निवासी गडरयाऊ पानी की टंकी दमोह

2. गोलू उर्फ सौरभ पिता दिनकर रजक (23) निवासी फुटेरा वार्ड-02, महाकाली चौराहा दमोह

3. जित्तू उर्फ यशवंत पिता भूपत ठाकुर (45) निवासी फुटेरा वार्ड-03, महाकाली चौराहा दमोह

पुलिस ने बताया कि योगेश घारु और जित्तू ठाकुर पर पहले से दर्ज NDPS एक्ट के एक अन्य मामले (अपराध क्र. 710/25) में भी गिरफ्तारी दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button