जबलपुरमध्य प्रदेश

भारत पाक मैच पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान

भाजपा देश की भावनाओं के साथ कर रही खिलवाड़

जबलपुर,यशभारत। भारत और पाकिस्तान के बीच आज होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता को इस मैच के आयोजन से अपमान महसूस हो रहा है।

सिंघार ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह देशवासियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। बार-बार आंखें दिखाने वाले पाकिस्तान से न केवल खेल, बल्कि कोई भी व्यापार या समझौता नहीं होना चाहिए।उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत-पाकिस्तान मैच केवल राजनीतिक और भावनात्मक मुद्दा नहीं है, बल्कि यह जनता की भावनाओं का सवाल है, और इसे ध्यान में रखकर ही किसी भी तरह के आयोजन का निर्णय लिया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button