मध्य प्रदेशराज्य

पुलिस की बड़ी कार्यवाही : स्मैक सहित दो आरोपी गिरफ्तार, गैंग फरार

दमोह। कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में मुखबिर सूचना तंत्र के आधार पर सीताबावली मरघटा के पास रेड की गई।

पुलिस ने मौके से आरोपी धीरसिंह उर्फ धीरज उर्फ धीरू जादौन पिता बेलातसिंह जादौन निवासी अटा सुमावली मुरैना एवं कल्याण कुशवाहा पिता रामप्रकाश कुशवाहा निवासी मजरा झोडपुरा सुमावली मुरैना को पकड़ा। इनके कब्जे से 6 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 30,000 रुपये) एवं एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजू (कीमत करीब 1,000 रुपये) बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली दमोह में अपराध क्रमांक 710/25 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया

जप्त मशरूका

06 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत 30,000 रुपये)

01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू (कीमत 1,000 रुपये)

सराहनीय कार्य में शामिल अधिकारी-कर्मचारी
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार, सउनि अलजार सिंह, प्रआर अभिषेक चौबे, प्रआर अजीत दुबे, प्रआर देवेंद्र रैकवार, प्रआर महेश यादव, आरआर नवल किशोर यादव, आर कृष्णकांत व्यास एवं आयुष मिश्रा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button