जबलपुरमध्य प्रदेश

राजा शंकरशाह और कुंवर रघुनाथशाह के बलिदान दिवस कार्यक्रम 18 सितंबर को

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल

जबलपुर,यशभारत। राजा शंकरशाह और कुंवर रघुनाथशाह के बलिदान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर दौरा प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने माल गोदाम में राजा शंकरशाह और कुंवर रघुनाथशाह की प्रतिमा स्थल और संग्रहालय, नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल एंड इंफॉर्मेशन सेंटर और मानस भवन का दौरा किया।

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने स्थल निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम कमिश्‍नर रामप्रकाश अहिरवार और सीईओ जिला पंचायत अभिषेक गहलोत सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

गौरतलब है कि राजा शंकरशाह और कुंवर रघुनाथशाह ने 1857 की क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी थी। उनकी वीरता और बलिदान को याद करने के लिए हर साल 18 सितंबर को बलिदान दिवस मनाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button