जबलपुरमध्य प्रदेश

धार्मिक उपदेशक की रहस्यमयी मौत – खून से सना शव मिलने पर फैली सनसनी

जबलपुर यश भारत । माढ़ोताल थाना क्षेत्र के मदर टेरेसा नगर मंदिर के पीछे रहने वाले 55 वर्षीय अजीत सिंह (पिता – गुरु सिंह) की संदिग्ध हालातों में मौत से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। धार्मिक प्रवचन देकर समाज में चेतना जगाने वाले अजीत सिंह का शव उनके ही घर में खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ।
IMG 20250913 WA0005

घर में बंद थे, बाहर से लगा था ताला-

जानकारी के अनुसार, अजीत सिंह अपने बेटे अमरजीत सिंह के साथ रहते थे। घटना से कुछ घंटे पहले बेटे ने पिता को कमरे में बंद कर घर का ताला बाहर से लगाया और स्वयं बाहर चला गया। देर शाम जब आसपास के लोगों ने घर से दुर्गंध आती देखी, तो उन्होंने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने ताला तोड़ा तो भीतर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए।

सिर पर वार और धारदार हथियार से हमला-

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि अजीत सिंह की हत्या किसी भारी वस्तु से सिर पर प्रहार कर की गई है। इसके बाद धारदार हथियार से उनका गला भी रेता गया। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

धार्मिक समाज सदमे में-

अजीत सिंह लंबे समय से सिख संगत में प्रवचन देते थे और समाज में उन्हें धार्मिक मार्गदर्शक के रूप में देखा जाता था। उनकी अचानक और दर्दनाक मौत से धार्मिक समुदाय और स्थानीय नागरिकों में गहरा शोक है। श्रद्धालुओं का कहना है कि यह घटना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button